
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेत्री आरती गौड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में IT एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। बताते चलें उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले भी देहरादून और हरिद्वार में जिले 4 मुकदमे दर्ज हैं।
एक बार फिर सुर्ख़ियों में उर्मिला सनावर
बता दें अभिनेत्री उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो जारी करने के बाद से ही सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने कुछ सफेदपोशों और राजनेताओं के मामले में शामिल होने संबंधी दावे किए थे
