उत्तराखण्ड

1 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

uttarakhand-weather-aaj mausam kaisa rahega heavy-rain-will-continue

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का दौर अब कम होने लगा है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में आसमान में अभी भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश कम होने के साथ ही, पूरे राज्य में मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा है।

1 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

5 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 4 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 5 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। सोमवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव