उत्तराखण्ड नैनीताल भीमताल रामनगर लालकुआं हल्द्वानी

नैनीताल-यहाँ आग को बुझाने के लिए मोर्चे पर उतरी NDRF

खबर शेयर करें -


प्रदेश में आग का तांडव जारी है। आलम ये है कि सेना के बाद अब आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के अनुसार नैनीताल वन प्रभाग की बडोन और मनोरा रेंज में वन कर्मचारियों के साथ ही अब आग बुझाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को तैनात किया गया है।


गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगल धधकते रहे। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आठ जगह जंगल धधके। वन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल में आग की दो घटनाएं, दो घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र और चार घटनाएं कुमाऊं से सामने आईं हैं। रविवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की दो घटनाओं में चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ है।


आपको बता दें कि राज्य में अब तक जंगलों में आग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस सीजन में आग की घटनाएं बढ़कर 606 हो गई हैं। जिसमें में 220 घटनाएं गढ़वाल से और 333 कुमाऊं मंडल से सामने आईं हैं। जबकि 53 घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं। आग के कारण जिससे 735 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव