उत्तराखण्ड

यहां हुआ दिल्ली से आ रहे यात्री का बैग चोरी,मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली से काठगोदाम ट्रैन में आ रहे एक यात्री का लालकुआं से हल्द्वानी के बीच में बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने काठगोदाम जीआरपी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर में जवाहर नगर टनकपुर रोड निवासी रिजवान मियां ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस में काठगोदाम के लिए आए हुए थे। जिस सीट में वह बैठे थे वहां पर एक महिला भी थी, जिसका सामान उनके सामान के साथ रखा था। हल्द्वानी पहुंचने पर देखा तो उनका बैग चोरी हुआ था, उन्होंने बैग लालकुआं से हल्द्वानी के बीच चोरी होने का अंदेशा जताया है। मामले में जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव