उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सड़क हादसे में स्कूटी की टक्कर, 14 वर्षीय किशोरी की मौत

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। हल्द्वानी-किच्छा हाईवे पर नंदी ऑटोमोबाइल के पास डंपर और स्कूटी की टक्कर में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को करीब 11:35 बजे हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने नंदी ऑटोमोबाइल के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां स्कूटी संख्या UK 06 AU-1303 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली।

स्कूटी पर किच्छा के बंडिया खाद गोदाम नहर के पास निवासी करीब 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र हेतराम और उनकी करीब 14 वर्षीय बेटी प्रेरणा सवार थीं। दोनों हादसे में घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा। उपचार के दौरान किशोरी प्रेरणा की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता सुरेंद्र कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में शामिल डंपर संख्या UK06CC-6222 को पुलिस ने मौके से कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव