उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहाँ पत्नी ने तवे से हमला कर ले ली पति की जान

खबर शेयर करें -



उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने गुस्से में आकर तवे और लकड़ी की फंटी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक बाजपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से कंचन को इतना गुस्सा आया कि उसने तवे और लकड़ी की फंटी से चंद्रप्रकाश के सिर वार किया। जिस से चंद्रप्रकाश की मौत हो गई।

पति की हत्या के बाद कंचन सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने ससुर के पास गई और कहा कि चंद्रप्रकाश को कुछ हो गया है। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके नाक और सिर से खून बह रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव