उत्तराखण्ड

AIIMS की चौथी मंजिल पर गाड़ी लेकर घुसी पुलिस, हर कोई हो गया हैरान, जांच के लिए SSP पहुंचे ऋषिकेश

खबर शेयर करें -




एम्स ऋषिकेश में बुधवार शाम कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पुलिस अपने वाहन के साथ अचानक चौथी मंजिल के वार्ड में घुस गई। अचानक वाहन आने से वहां मौजूद मरीजों में हड़कंप मच गया। मरीजों के बेड के बीचों-बीच से पुलिस ने अपना वाहन निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में बीते रोज घटी घटना से हर कोई हैरान है कि कैसे पुलिस अचानक गाड़ी लेकर चौथी मंजिल के वार्ड में घुस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसके बाद अब इस मामले का संज्ञान एसएसपी ने ले लिया है।


वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद एसएसपी खुद मामले की जांच के लिए देहरादून से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचे हैं। एसएसपी डायरेक्टर एम्स और सुरक्षा प्रभारी के साथ इस मामले में बैठक कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटनाक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।


आपको बता दें कि बीते दिनों एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर ने ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद से जेआर व एसआर आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाने की मांग की और इसके लिए प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस देर शाम डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस इसी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल पहुंची थी।


आपको बता दें कि प्राथमिक जानकारी में जो तथ्य सामने आए हैं उनसे पता चला है कि वीडियो इमरजेंसी वार्ड की न होकर मरीजों के एडमिशन से पूर्व उनके रुकने के लिए बनाई गई वेटिंग गैलरी की है। मिली जानकारी के मुताबिक छेड़खानी की आरोपी अभियुक्त को उक्त परिस्थितियों में बाहर निकालने के लिए सुरक्षा अधिकारी द्वारा ही उक्त एमरजेंसी रास्ते का प्रयोग करने के संबंध में गाइड किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव