
इन दिनों उत्तराखंड बारिश की मार से जूझ रहा है। अधिकतर जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड, रोड बंद और नदी नालों के ऊफान की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग आज के लिए भी अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसे ही रहने वाला है। शनिवार यानी 15 अगस्त को भी देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
15 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी 15 August uttarakhand weather update)
वैज्ञानिकों ने 15 अगस्त के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
इसके आलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं पर मध्यम बारिश की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
भौगोलिकसंदर्भ
पर्वतीय इलाकों में तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना
तो वहीं वहीं पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग ने 16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश के संभावना देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है
