उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के दौरान हुआ धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन

खबर शेयर करें -

कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। कॉलेज परिसर के आसपास प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई है। लेकिन इसके बावजूद उसके एबीवीपी प्रत्याशी के समर्थन में कॉलेज के बाहर छात्र नेता वह एबीवीपी के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे हैं।


कॉलेज के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। बावजूद इसके छात्रसंघ चुनाव में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धारा 144 के नियमों को भी तक में रखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ नजर आ रहा है।


कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में चुनाव के दौरान हंगामा जारी है। पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हो रही है। तीखी नोक-झोंक के बीच कॉलेज में मतदान जारी है। बता दें कि दोपहर दो बजे तक मतदान होगा और शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव