उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना,जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में आज के समय में दिन पर दिन अपराधी गतिविधियां बढ़ती जा रही है एक ऐसे ही मामला हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग का सामने आया है बता दे कि सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला के साथ की वारदात हुई है इसके बाद बुजुर्ग महिला के भाई कमल सिंह बगड़वाल ने मुखानी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन की उठाई तोले की चेन छीनने की घटना हुई हैं

उन्होंने कहा आज प्रातः 6:20 पर मेरी बहन धनुली देनी घर कालिका कॉलोनी से ओम शांति केन्द्र ब्लाक की ओर जा रही थी, तभी कठधरिया की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास पीछे से धक्का देकर उनके गले से 2.5 तोले की सोने की चेन छीन कर ऊंचापुल की ओर को भाग गये। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव