Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। तो वहीं चमोली के हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। केदारनाथ का भी तापमान -2°C दर्ज किया गया।
रुद्रनाथ में भी ओलवृष्टि और हल्की बर्फबारी की खबर है। इस बदलाव के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अगल कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। राज्य में 19 से 21 सिंतबर तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। हेमकुंड साहिब में पहली बर्फबारी पड़ने से पहाड़ों पर ठंड बढ़ गई है। रुद्रनाथ और केदारनाथ में भी हल्की बर्फबारी देखी गई। मौसम में बदलाव का असर चारधाम यात्रा वाले इलाकों में भी दिखाई दिया। बीते दिन केदारनाथ के मार्ग पर हल्की बारिश हुई।
भौगोलिकसंदर्भ
19 सिंतबर को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
वहीं IMD ने 19, 20 और 21 सितंबर के लिए उत्तराखंड के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक की संभावना है। तो वहीं कई जगहों पर बारिश होने के भी आसार है। 19 सितंबर की बात करें तो राज्या के कई हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान हैं। कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। तो वहीं चमोली में भी बारिश के आसार है।
20 September और 21 September को कैसा रहेगा मौसम?
- 20 सितंबर मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रह सकता है. कुछ जगह बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. चमोली में बारिश के साथ अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
- 21 सितंबर पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. आईएमडी के अनुसार, इस दिन उत्तराखंड के लिए कोई राज्य-स्तरीय चेतावनी जारी नहीं है
