उत्तराखण्ड

Bhimtal accident : भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई पांच, 6 की हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

 

भीमताल बस हादसा

बुधवार को हुए भीमताल हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे। गुरूवार सुबह घायलों में से एक और ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या पांच हो गई है। जबकि छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनमें से एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।

भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम

भीमताल हादसे में घायल एक और ने दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह हादसे में घायल हल्द्वानी दमुवाढुंगा के रहने वाली 21 वर्षीय दीक्षा प्रकाश ने दम तोड़ दिया। जबकि छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। इसमें से एक को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है।

ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम पहुंची है हल्द्वानी

मिली जानकारी के मुताबिक छह घायलों की हालत नाजुक है। उन्हें भी ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। कुछ घायलों की हालत में इलाज के बाद सुधार देखा जा रहा है। घायलों के इलाज के लिए ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम भी हल्द्वानी पहुंची है। ये टीम आवश्यकता के मुताबिक उनकी सर्जरी कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव