उत्तराखण्ड

आज हो सकती है गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी के घर समेत बाकी ठिकानों पर नेपाल पुलिस का छापा

खबर शेयर करें -
angel-chakma-murder-nepal-police-raids-accused-house

Angel Chakma Murder Case Update: एंजेल चकमा मर्डर केस का मुख्य आरोपी राज यज्ञ अवस्थी बीते 15 दिनों से फरार है। पुलिस अभी फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वो उन्हें चकमा दे रहा है। उसे ढ़ूढने के लिए पुलिस की एक टीम नेपाल(Nepal) भी भेजी गई है। साथ ही नेपाल पुलिस भी उसके ठिकानों को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को पकड़ने के बेहद करीब है। संभावना है कि शुक्रवार रात तक वो पुलिस के हाथ आ जाएगा।

एंजेल हत्याकांड में आज हो सकती है मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी Angel Chakma Murder

बताते चलें कि नौ दिसंबर को सेलाकुई में कुछ युवकों ने एंजेल चकमा पर धारधार हथियार ने वार किया। 17 दिनों तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए 26 दिसंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया था। चकमा की मौत के बाद इसे हत्या में तब्दिल कर दिया गया था।

मुख्य आरोपी के घर समेत बाकी ठिकानों पर नेपाल पुलिस का छापा

बता दें कि पुलिस ने इस केस में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी यज्ञ राज अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। दून पुलिस ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। नेपाल पुलिस भी आरोपी को पकड़ने में मदद कर रही है। आरोपी के घर समेत कई संभावित ठिकानों पर वो छापेमारी कर रही है।

आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद

अनुमान लगाया जार हा है कि आरोपी बॉर्डर इलाके में ही कहीं छिपा हुआ है। पुलिस उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव