उत्तराखण्ड

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कनेरी गांव में की जनसभा, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

खबर शेयर करें -

bittu karanatak almora kaneri village

सरकार जन- जन के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासन लगातार दूरस्थ गांव में जाकर जनता की समस्याओं के निराकरण करने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता भी दूरस्थ गांवो में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही उनके समाधान के प्रयास कर रहे हैं।

समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके से किया अधिकारियों को फ़ोन

पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने इसी संबंध में गुरुवार को हवालबाग विकासखंड के ग्राम सभा कनेरी में चौपाल लगाई और जनता की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर गैस का वाहन न आने के कारण उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस पर पूर्व दर्जा मंत्री के द्वारा मौके से ही गैस सर्विस के अधिकारियों से वार्ता की और गांव में हर माह मैनेट गैस की गाड़ी आने की कार्यवाही सुनिश्चित करवाई गई।

ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण के लिए लगातार लगाई जाएगी चौपाल

इसके साथ ही लोगों के द्वारा अन्य जो समस्याएं बताई गई उसके समाधान के लिए भी कर्नाटक ने मौके पर से अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार विकास खंडों में जनता की चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी जाएगी और जो योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लिए बनाई गई हैं उनको जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कर्नाटक ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जो जनहितकारी योजनाएं हैं उसका लाभ लेने से कोई भी वंचित न रहे। कर्नाटक ने बताया कि उनकी यह चौपाल लगातार जारी रहेगी।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव