उत्तराखण्ड

BJP के पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

खबर शेयर करें -

BJP Virendra singh bisht passed away (1)

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 

वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है वीरेंद्र बिष्ट का निधन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव