उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में हो रही थी बच्चों की सगाई, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम, फिर…

खबर शेयर करें -
रुद्रप्रयाग में रुकवाई 17 साल के लड़के और 12 साल की लड़की की सगाई Engagement of minor stopped in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांवों में नाबालिगों की सगाई किसी छुपे रोग की तरह पनप रही है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन और महिला सशक्तिकरण विभाग लगातार सक्रिय है.

रुद्रप्रयाग में हो रही थी बच्चों की सगाई

ताजा मामला जखोली ब्लॉक के जखवाड़ी गांव से सामने आया है, जहां 17 साल के नाबालिग लड़के और 12 साल की बच्ची की सगाई कराई जा रही थी. सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा के निर्देश पर एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बाल विवाह की यह साजिश विफल कर दी.

परिजनों को दी सख्त हिदायत

प्रशासन की टीम पहले नाबालिग बालिका के गांव कपनिया जाकर और फिर लड़के के गांव जखवाड़ी जाकर परिजनों को सख्त हिदायत दी है. परिजनों को साफ कहा गया कि जब तक बालिका की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 साल नहीं हो जाती, सगाई या विवाह का कोई भी प्रयास कानूनन अपराध होगा.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव