उत्तराखण्ड

चार माह की बच्ची का लड़का समझ किया था अपहरण, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

 

haridwar-girl-kidnapping-case-solved

हरिद्वार से बीते दिनों पहले चोरी हुई चार महीने की बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक कथित झाड़-फूंक करने वाला बाबा और एक दंपत्ति शामिल हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गलती से बच्ची को लड़का समझकर चोरी कर ले गये थे।

चार माह की बच्ची का लड़का समझ किया था अपहरण

घटना 27 मई की रात की है। हरिद्वार के विष्णु घाट पर आए एक परिवार के बीच से उनकी चार माह की बच्ची चोरी हो गई थी। परिवार गंगा स्नान करने के बाद हाथी पुल के पास पेड़ के नीचे सो रहा था। सुबह उठने पर मासूम का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित कीं गई।

तीन आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी का नेटवर्क ट्रेस कर उसकी लोकेशन के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी की। पूछताछ से खुलासा हुआ कि आरोपी दंपत्ति और उनके साथ रहने वाला एक ‘बाबा’ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बने झोपड़ी में रहते थे। दबिश के दौरान मौके से बाबा सत्यपाल और दंपत्ति को बच्ची के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लड़की का लकड़ा समझ किया था अपहरण

आरोपियों ने बताया कि पैसे के लालच में आकर उन्होंने लड़की का लड़का समझ अपहरण किया था। आरोपियों की पहचान सत्यपाल (बाबा), लाल बहादुर और प्रीति के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि लाल बहादुर के तीन बेटे और एक बेटी है। सत्यपाल ने उन्हें एक दंपति से मिलाया था जिनके पांच बेटे थे।

दंपति ने उन्हें कहा था कि वह अपने एक बेटे को 3 लाख के बदले उन्हें सौंप दे। लेकिन उन्होंने अपना बच्चा देने से मना कर दिया। बाद में बड़ी रकम के लालच में उन्होंने घाट किनारे बच्चे को चुराने की योजना बनाई। जिसमें वो सफल हो गए। जब उन्हें पता चला कि अपहरण उन्होंने लड़की का किया है तो उसे बेचने का प्लान बनाने लगे। जिससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव