उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, 3 युवक व कई युवतियां हिरासत में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम (AHTT) ने औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 3 युवकों सहित कई युवतियों को हिरासत में लिया।बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी का नेतृत्व सीओ अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता ने किया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों और देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।