उत्तराखण्ड

कुमाऊं में बारिश का तांडव! पुल बहा, लैंडस्लाइड से रास्ते बंद, बीच रास्ते में फंसे आदि कैलाश भक्त

खबर शेयर करें -

 

heavy-rains-in-pithoragarh disaster-like-situation

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का कहर देखने को मिला। यहां पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से चीन सीमा मार्ग को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया। इससे करीब 50 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया।

कुमाऊं में बारिश का तांडव!

कुमाऊं मंडल में मानसून ने स्थिति खराब कर दी है। पिथौरागढ़ में खासकर धारचूला और उससे लगे सीमा इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जिससे जनजीवन को बुरी तरह अयस्त-वयस्त हो गया। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर नेशलन हाईवे पर भूस्खलन देखने को भी मिला। जिससे चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग बाधित हो गया और 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय धारचूला से टूट गया।

लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार हो रही बारिश कार्य में बाधा डाल रही है। सबसे अधिक असर टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला। यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गया। जिससे यातायात पूरी तरह से रोकना पड़ा। इसी तरह कैलाश यात्रा मार्ग पर भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

कैलास मानसरोवर मार्ग पर भी भूस्खलन

कैलास मानसरोवर मारग पर भूस्खलन होने की वजह से बंद हो गया है। और भी कई जगहों पर गलबा नीचे आ गया जिससे चीन सीमा का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।

पुल तेज बहाव में बह गया

इसके अलावा धारचूला तहसील के घटखोला से सीनियाखोला वाला पैदल पुल तेज बहाव में बह गया। जिससे आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई।

आदि कैलाश के भक्त बीच रास्ते में फंसे

बारिश और पहाड़ियों से गिरते पत्थरों के चलते सीमा मार्ग बंद है। जिससे बीच में ही आदि कैलाश की यात्रा पर निकले श्रद्धालु फंस गए हैं

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव