उत्तराखण्ड

पहाड़ों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया 28 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अभी कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 28 अगस्त को भी प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

28 अगस्त को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की माने तो 28 अगस्त को भी प्रदेश के पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से माध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 29 अगस्त को प्रदेश के पहाड़ी जिलों के साथ ही उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 30 अगस्त को प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 31 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव