उत्तराखण्ड

अब PM Modi नहीं, भगवान नरेंद्र मोदी!, यहां बनेगा भव्य मंदिर

खबर शेयर करें -

 

bihar-transgender-board-approves-proposal-for-pm-modi-temple

अब पीएम मोदी, भगवान नरेंद्र मोदी बनने वाले है। जी हां, उनका एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है। दरअसल बिहार की राजधानी पटना में PM मोदी के नाम का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है। बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने कहा कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा है। 

अब PM Modi नहीं, भगवान नरेंद्र मोदी!

बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में PM मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने का एक प्रस्ताव रखा गया था। जिसे बोर्ड और राज्य  सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने की माने तो किन्नर समाज के लिए कोई अलग आराध्य या समर्पित मंदिर नहीं है।

पटना में बनेगा पीएम मोदी का भव्य मंदिर!

ऐसे में बोर्ड ने प्रधानमंत्री ने ये प्रस्ताव रखा। किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आराद्य मानता है। जिसके बाद पटना में इस भव्य मंदिर की स्थापना की जाएगी। राजन सिंह ने दावा किया कि इस प्रस्ताव को राज्य सरकार से स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द ही भूमि को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मंदिर निर्माण के लिए  सरकारी सहयोग के साथ लोगों से भी चंदा जुटाया जाएगा। राजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2019 में ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय से जुड़े कानून लेकन आए। जिससे उन्हें सवाज में अधिकार मिला।उनके मुताबिक, आज किन्नर समाज के लोग पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं जा रहे है।

PM मोदी को किया जाएगा आमंत्रित

उन्होंने बताया कि मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कराने का प्लान है। उन्हीं के नेतृत्व में इस बोर्ड का गठन हुआ। राजन ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा मंदिर की पहली भव्य पूजा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव