उत्तराखण्ड

एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस, 3 मिनट पलटी खाता रहा, किसी का फटा सिर, किसी का कान

खबर शेयर करें -

 

air-india-flight-encounters-severe-air-turbulence-from-phuket-to-delhi

बीते दिन मंगलवार, चार अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2379) बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट अचानक से हिचकोले लेने लगी। टर्बुलेंस की वजह से कई यात्री जख्मी हो गए। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन यात्री घायल हो गए। किसी को कान, आंख तो किसी का सिर फट गया। तुरंत ही घायल यात्रियों को IGI एयरपोर्ट से एंबुलेंस से हॉस्पिटल लेकर जाया गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस

सोशल मीडिया पर फ्लाइट टर्बुलेंस से जुड़े कई वीडियोज वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान अचानक से हिलने डुलने लगा। जिससे बिना सीट बेल्ट वाले यात्री हवा में उछल गए। फ्लाइट के अंदर भयानक टर्बुलेंस का मंजर काफी खौफनाक था।F

3 मिनट पलटी खाता रहा

ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक यात्री ने बताया, “फ्लाइट को उड़े हुए डेढ़ घंटा हो चुका था। सुबह का समय था। हम फ्लाइट के अंदर सो रहे थे। चलते-चलते फ्लाइट अचानक रुकी और मुड़ गई. यह 2-3 मिनट तक ऐसे ही चलती रही। 15-20 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग थे। हम एयर इंडिया के खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे।”

कई यात्रियों को गंभीर चोटें

यात्रियों की माने तो फ्लाइट पूरी घूम गई थी। जिससे कईयों को गंभीर चोटें भी आई है। किसी का कान का पर्दा फट गया, किसी का कंधे में चोट तो किसी का सिर फट गया।

एयरलाइन ने अपने बयान में क्या जानकारी दी?

बता दें कि विमान में 134 यात्री सवार थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 जब दिल्ली उतरने वाली थी, तभी अचानक क्लियर एयर टर्बुलेंस’ की चपेट में आ गई। क्लियर एयर टर्बुलेंस ऐसा झटका होता है, जो अचानक साफ आसमान में लगता है।

इस दौरान पायलट को भी इसका पहले से पता लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में विमान उतरने से पहले तेज झटके लगे। आसान भाषा में समझे तो मौसम सामान्य था लेकिन हवा के तेज और अचानक बदलते बहाव के चलते विमान को जोरदार झटके लगे। हालांकि पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।

DGCA ने क्या कहा?

वहीं, पूरे मामले पर DGCA अधिकारी ने कहा, “एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान की ऊंचाई अचानक 300 फुट कम हो गई। पायलट ने चालक दल के एक सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी है। एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के बीच हवा में असंतुलित होने की घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव