उत्तराखण्ड

परिसीमन बिल पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘No, पहले अमित शाह…’

खबर शेयर करें -

 

/kiren-rijiju-meeting-with-rahul-gandhi-discussed-delimitation-bill

परिसीमन बिल को लेकर संसद में हंगामा जारी है। इसी गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। ये मुलाकात करीब 50 मिनट चली। 

परिसीमन बिल पर अड़े राहुल गांधी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें संसद की कार्यवाही सामान्य करने और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने आदि मुद्दे शामिल थे।

कहां अमित शाह आए और संसद में अपना बयान दें

किरेन रिजिजू से राहुल गांधी ने साफ कहा कि संसद में दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा चाहता है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आए और इस मामले पर अपना बयान दें। विपक्ष का कहना है कि सरकार को संसद के अंदर इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

परिसीमन और FCRA बिल पर चर्चा

बैठक में सरकार की तरफ से परिसीमन और FCRA बिल पर चर्चा की गई। किरन रिजिजू ने राहुल और प्रियंका से आग्रह किया कि वो इसमें अपना सहयोग और समर्थन दें। सरकार चाहती है कि विपक्ष के साथ बातचीत के जरिए इस बिल पर सहमति बने। हाालंकि इसको लेकर अभी राहुल गांधी की तरफ से अंतिम प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव