उत्तराखण्ड

यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी, 39 तीर्थयात्री थे सवार

खबर शेयर करें -

 

amarnath-yatra-bus-carrying-around-40-pilgrims-overturned

आज यानी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से बड़े बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गांदरबल के गुंड इलाके में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलट गई। 39 तीर्थयात्रियों को ले जा रही ये बस मकान पर गिर गई। जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए। बता दें कि सवार यात्री अमरनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी बस खतरनाथ रास्ते पर बेकाबू हो गई।

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, गांदरबल में ये हादसा तब हुआ जब गाड़ी खतरनाक रास्ते से जा रही थी। उसी समय वो बेकाबू हो गई। जिससे वो फिसल कर एक मकान के ऊपर गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर ITBP, CRPF, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान का कार्य शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। हादसे में ज्यादातर लोगों को चोटें आई हैं। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उपराज्यपाल ने क्या कहा?

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने की घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- “मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली।

बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी उनका SKIMS में इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर जरूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें। मैं भगवान शिव से घायल श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव