उत्तराखण्ड

पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों में नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

mausam-alert

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जबकि मैदानी जिलों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं.

पहाड़ों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो आज से 11 अप्रैल तक पहाड़ी जिलों में मौसम बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने आज चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है. जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में 11 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं.

उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम

बता दें आज देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा. जबकि हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा. हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है. इसके अलावा ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव