उत्तराखण्ड

10 IAS और एक IFS अधिकारी के दायित्वों में बदलाव, कई अहम विभागों को मिले नए सचिव।

खबर शेयर करें -

देहरादून,। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभाग वापस लिए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह कदम प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि रविनाथ रमन से विद्यालयी  शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग के सचिव का दायित्व वापस लेकर उन्हें परिवहन विभाग का सचिव एवं आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया है।
सरकार ने “ज्योति यादव को सचिव, विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) बनाया गया है।” वहीं युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार आईएफएस अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। वहीं अभिषेक रुहेला को अपर सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है


सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव