उत्तराखण्ड

हल्द्वानी कुमाऊं कमिश्नर की नाराजगी के बाद रोडवेज बस अड्डे में हुई सफाई

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की नाराजगी के बाद मंगलवार सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे में सफाई का काम शुरू करा दिया गया था। सुबह हल्द्वानी डिपो के सफाई कर्मचारी सुबह से सफाई कार्य में जुटे रहे। इस दौरान बस अड्डा परिसर में लगे ठेली संचालकों को भी कूड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि अवैध ठेलियों के कारण परिसर में गंदगी रहती है। बीते सोमवार को निरीक्षण में यह बात भी सामने आयी है। इसलिए सभी को सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव