उत्तराखण्ड

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: हेमंत द्विवेदी ने ठुकराई गणेश गोदियाल की चुनौती, कहा प्रेस क्लब नहीं यहां आकर करें डिबेट

खबर शेयर करें -

 

Badrinath-donation-theft-row-hemant-dwivedi-refuses-ganesh-godiyal-press-club-debate-challenge

बदरीनाथ धाम में भी चंदा चोरी मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। अब इसी को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी प्रेजीडेंट को देहरादून के प्रेस क्लब में वन टू वन बात करने की चुनौती दे डाली। अब इस चुनौती पर हेमंत द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गोदियाल की चुनौती मानने से इनकार कर दिया है।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: हेमंत द्विवेदी ने ठुकराई गणेश गोदियाल की चुनौती

दरअसल बदरीनाथ मंदिर में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। अब इसी को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गणेश गोदिया का समिति में लंबा कार्यकाल रहा। ऐसे में उन्होंने कई कारगुजरियों को अंजाम दिया। इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी प्रेजीडेंट को वन टू वन बात करने की चुनौती दे डाली।

‘प्रेस क्लब नहीं गांधी पार्क आकर करें डिबेट’- हेमंत द्विवेदी

अब गणेश गोदियाल की चुनौती पर हेमंत द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गोदियाल की चुनौती मानने से इनकार कर दिया। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि वो डिबेट के लिए प्रेस क्लब नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि, ‘प्रेस क्लब कोई डिबेट की जगह नहीं है। आना है तो ‘गांधी पार्क में उनसे डिबेट करें।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव