उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: आज भी आफत की बारिश!, इन जिलों में भारी वर्षा और आंधी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand Weather Update 3 july: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब राज्य में बारिश और तेज आंधी का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 3 July को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। भारी बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली और वज्रपात भी अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में को आफत की बारिश होने वाली है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather Update 3 july

उत्तराखंड में 3 जुलाई को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है। राज्य के  पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश जिले में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलते की संभावना है।

देहरादून में भी बारिश का दौर जारी Dehradun Weather News

इसके साथ ही राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। जिससे मौसम ठंडा रहने वाला है। साथ ही राज्य में बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान देहरादून का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

नैनीताल में 3 जुलाई को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

तो वहीं नैनीताल में 3 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में मौसम विभाग नैनीताल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव