उत्तराखण्ड

पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इस दिग्गज आदिवासी भाजपा नेता का इस्तीफा स्वीकार.. त्यागपत्र में बताई थी ये वजह, आप भी पढ़ें लेटर

खबर शेयर करें -

Ravi Bhagat Resigns BJP: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का इस्तीफा बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  • पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का इस्तीफा बीजेपी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया
  • रवि भगत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा था
  • इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई हैं

रायपुर। Ravi Bhagat Resigns BJP: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का इस्तीफा बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि हाल ही में रवि भगत ने निजी कारणों हुए अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को सौंपा था। जिसके बाद आज पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

Ravi Bhagat Resigns BJP बता दें कि रवि पिछले कुछ महीनों से पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नाराज चल रहे थे। रवि भगत लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब राजनीतिक नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व उनके इस्तीफे को स्वीकार करता है या उन्हें मनाने का प्रयास किया जाता है। वहीं, रवि भगत के अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव