हिंदू महिला की लाश संदिग्ध हालात में मिली है। परिवार वालों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लंगर हाउस क्षेत्र में स्थित होटल ग्रैंड लॉज में एक हिंदू महिला की लाश संदिग्ध हालात में मिली है। परिवार वालों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।
बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में रेणुका की लाश पंखे से लटकी हुई मिली। उसने होटल के कमरे को फारूक शेख नाम के व्यक्ति के साथ बुक किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया है और फारूक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है और महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई उसकी जांच कर रही है।
पुलिस ने शुक्रवार (3 जुलाई) को बताया कि हैदराबाद के एक होटल के कमरे में 26 साल की महिला संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। मृतक महिला की पहचान रेणुका के तौर पर हुई है। वह कुकटपल्ली के ‘किंग्स एंड क्वीन्स’ में क्लब डांसर थी और बोलाराम की रहने वाली थी।
उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी और उसका सात साल का एक बेटा है, लेकिन वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई इस मामले की जांच जारी है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेणुका गुरुवार (2 जुलाई) रात गोलकोंडा के रहने वाले फारूक शेख (34) के साथ होटल में रुकी थी। फारूक ने पुलिस को बताया कि वह कुछ देर के लिए बाहर गया था और जब वापस लौटा तो रेणुका कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
परिवार ने आत्महत्या के दावे को गलत बताया
हालांकि, रेणुका के परिवार ने आत्महत्या के दावे को गलत बताया है और आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने फारूक पर शक जताया है और मामले की गहन जांच की मांग की। जांच करने वाले अधिकारी कॉल रिकॉर्ड, फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और मामले से जुड़े लोगों के बयानों का विश्लेषण कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर उसकी हत्या की गई है।
फारूक तीन बच्चों का अब्बा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलकोंडा का रहने वाला फारूक भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसे पूछताछ के लिए अभी भी पुलिस हिरासत में रखा गया है। कहा जा रहा है कि फारूक शेख डेयरी का कारोबार करता है और रेणुका को आर्थिक मदद दे रहा था। पुलिस ने रेणुका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेजा है।
चेक-इन के बाद होटल में बिरयानी मंगवाई
पुलिस ने बताया कि फारूक और रेणुका ‘वी ग्रैंड’ होटल के कमरे में आए थे। चेक-इन करने के बाद दोनों ने बिरयानी मंगवाई। बाद में फारूक एक समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। रात करीब 12:30 बजे रेणुका ने एक और दोस्त को वीडियो कॉल किया और बताया कि अगले दिन उसका जन्मदिन है।
कर्नाटक में हिंदू फिजियोथेरेपिस्ट मृत पाई गई
बीते दिनों कर्नाटक में चिकबल्लापुरम के होम स्टे में एक 26 साल की हिंदू फिजियोथेरेपिस्ट मृत पाई गई थी। इस मामले में परिवार वालों ने मुस्लिम प्रेमी संजीत अली पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार का कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी को शराब और नशीली दवाओं की लत लगाई। उसे प्रताड़ित किया और फिर ड्रग देकर मार डाला। मृतका सुरभि की मां ने आरोपी संजीत अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। सुरभि बेंगलुरु के जयनगर की निवासी थी। वह एक हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। वहीं, केरल के कोझिकोड का रहने वाला अली पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था और बेंगलुरु में पार्ट टाइम कैब चलाता था।

