उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश!, इन जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

 

weather alert uttarakhand

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रहने वाला है। अगले तीन दिन भारी बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर आपको भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

28 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेज अलर्ट Uttarakhand  Weather Update

आज यानी 28 जुलाई को भी उत्तराखंड में झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

इस जिलों में येलो अलर्ट जारी

साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव