उत्तराखण्ड

Haridwar road accident: बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

 

haridwar road accident

Haridwar road accident: हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलौर-दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दंपति उत्तर प्रदेश के छपार के रहने वाले हैं। जो रुड़की से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और बाइक में सवार दंपति को बुरी तरह कुचल दिया।

ACCIDENT NEWS
बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला

महिला की दर्दनाक मौत

हादसा जिसने में देखा उसकी मानो रुंह कैंप गई। बताया जा रहा है महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव