उत्तराखण्ड

एक हफ्ते में धड़ाम से गिरा सोना, चांदी हाई से ₹2.10 लाख सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

खबर शेयर करें -

new poster 1 -

आज 14 जून को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 149230 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,206.88 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,36,800₹1,49,230
मुंबई₹1,36,650₹1,49,080
अहमदाबाद₹1,36,700₹1,49,130
चेन्नई₹1,38,600₹1,51,200
कोलकाता₹1,36,650₹1,49,080
हैदराबाद₹1,36,650₹1,49,080
जयपुर₹1,36,800₹1,49,230
भोपाल₹1,36,700₹1,49,130
लखनऊ₹1,36,800₹1,49,230
चंडीगढ़₹1,36,800₹1,49,230

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,230 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट 136800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,36,650 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,080 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने की कीमत 1,51,200 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत

गोल्ड के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट देखने को मिली है। बीते हफ्ते में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोने चांदी में दोनों सस्ते हो गए। चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद अब 1 Kg चांदी अपने लाइफ टाइम हाई से 2.10 लाख रुपए से भी ज्यादा सस्ती हो गई है। 

MCX पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का अपनी वायदा कीमत में बीते हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिनों में तेजी आई थी। 5 जून को MCX पर चांदी का रेट 2,48,537 रुपए पर क्लोज हुआ था। वहीं बीते शुक्रवार को चांदी की 2,46,604 रुपए पर बंद हुई थी। ऐसे में अगर देखें तो चांदी 1933 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई। 

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव