उत्तराखण्ड

विकासनगर में दो समुदाय के बीच बवाल: प्रशासन ने एहतियातन बंद की इंटरनेट सेवा

खबर शेयर करें -

 

vikasnagar-clash-between-2-communities

देहरादून के विकासनगर में 13 जून को हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू शख्स की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग की। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

आरोपियों के घर पर चलाया प्रशासन ने बुलडोजर

विकासनगर में बीती शाम को हुए विवाद ने आज सुबह होते-होते उग्र रूप ले लिया। बजरंग दल और परिजनों की ओर से मृतक का शव उठाने के लिए मना कर दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और संपत्ति ध्वस्तीकरण की मांग की गई। रविवार को सुबह प्रशासन की टीम ने सभी आरोपियों की एक-एक कर संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। इस बीच बजरंग दल की ओर से भी मौके पर बुलडोजर मंगवाया गया। ताकि आरोपियों की बची संपत्ति को ध्वस्त किया जा सके। हालांकि पुलिस की ओर से उन्हें रोक दिया गया।

प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन बंद की इंटरनेट सेवा

क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सुबह पुलिस प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि भ्रामक सामग्री इंटरनेट पर ना फैलाई जाए। इसके चलते ये कदम उठाया गया है। वहीं क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ा तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद हालत और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। बता दें मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास के थाने और चौकियों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

पानी को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा कि पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।

तीन की हालत गंभीर

हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मरते हुए नजर आ रहे हैं

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव