उत्तराखण्ड

किच्छा विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

 

किच्छा विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ के ऊपर बीती देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

किच्छा विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

घटना रविवार देर शाम की है। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बता दें सौरभ रुद्रपुर वार्ड नंबर 39 के पार्षद भी हैं। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Congress MLA tilak raj behad
किच्छा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता मौके पर पहुंच गए। आवास विकास चौकी पुलिस घटना की तहकीकात में जुट चुकी है। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

घर से चौकी जाने की बात कहकर निकला था पार्षद सौरभ: MLA

विधायक ने बताया कि उनका बेटा सौरभ यह कहकर घर से निकला था कि वह आवास विकास पुलिस चौकी जा रहा है। रास्ते में, मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश लोगों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के अनुसार, सौरभ बेहर हाल ही में हुए एक विवाद को सुलझाने के लिए ट्रांजिट कैंप पुलिस स्टेशन जा रहा था, तभी उस पर यह हमला हो गया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव