उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यहां चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर हजारों की नगदी पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां लगातार हो रही चोरियों के बीच अब चोरों ने एक घर खिड़की तोड़कर घर पर रखी हजारों की नगदी पर हाथ साफ किया हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार गन्ना सेंटर निवासी पंकज पंत के घर में देर रात चोरों ने धावा बोल ‌दिया। पंकज ने बताया कि रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य एक कमरे में सो गए। प्रातः जब परिवारजन जागे तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। साथ ही खिड़की टूटी हुई थी। जबकि अलमारी में रखी 50 हजार की नगदी गायब मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताते चलें कि यह तीन दिन में चोरी की दूसरी बड़ी घटना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव