उत्तराखण्ड

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बच्चों ने भाग कर बचाई जान,सांसद के करीबी थे सवार

खबर शेयर करें -



भीमताल नगर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अचानक हेलीकॉप्टर ने खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिग कर दी. आपात लैंडिंग से मैदान में खेल रहे बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने अचानक स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. जबकि प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग विकास भवन के मैदान में चयनित की थी. हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही मैदान में खेल रहे बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.


बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में प्रदेश के एक सांसद के चार करीबी सवार थे. जो कैंची धाम के दर्शन के लिए आए थे. जिसके बाद प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए विकास भवन के मैदान को चयनित किया था. हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि उड़ान के दौरान उन्हें न हो कोई धुंआ दिखाई दिया और न ही कोई संकेतक जिससे लैंडिंग की जा सके.


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. हेलीकॉप्टर की मिनी स्टेडियम में आपात लैंडिंग की सूचना से प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल गए. खबर लिखे जाने तक किसी भी आला अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव