उत्तराखण्ड

जल्द ही क्रिकेटर ईशान किशन की होने वाली है शादी, जानें कौन है दुल्हनिया?

खबर शेयर करें -

 

who-is-ishan-kishan-gf-aditi-hundia

Ishan Kishan Future Wife Name: ईशान किशन (Ishan Kishan) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तो अपनी शानदार परफार्मेंस से छाए हुए ही है। हालांकि वो अब अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी अब सुर्खियों में बने हुए है। खबर आई है कि ईशान किशन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चलिए जानते है कि कौन है उनकी होने वाली दुल्हनिया?(Aditi Hundia)

ईशान किशन की होने वाली है शादी

दरअसल भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जल्द शादी करने वाले है। उनके दादा ने अपने पोते की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ईशान के दादा ने कहा कि उनका पोता मॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिलेशन में है। जल्द ही दोनों ईशान और अदिति शादी करने वाले है।

कौन हैं अदिति हुंडिया (Who is Aditi Hundia)

अगर आप भी ईशान की होने वाली दुलहनिया अदिति हुंडिया को नहीं जानते तो चलिए हम आपको बता देते है। दरअसल अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं।वो मॉडलिंग की दुनिया में जाना-माना नाम है। मॉडलिंग के अलावा उनका खुद का एक फैशन ब्रांड भी है। ब्रांड का नाम ‘लेबल अदिति हुंडिया’ है। आदिति के पिता जयपुर के एक कारोबारी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

मॉडलिंग में जाना माना नाम

बताते चलें कि आदिति ने साल 2016 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। अगले साल यानी 2017 में उन्होंने ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ का टाइटल जीता। साल 2018 में आदिति ने ‘मिस दीवा सुप्रानेशनल’ का खिताब भी जीता।

सोशल मीडिया पर एक दूसरे को करते हैं फॉलो

सोशल मीडिया पर अदिति काफी एक्टिव रहती हैं। 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में ईशान किशन भी है। तो वहीं ईशान किशन भी उन्हें फॉलो करते हैं।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव