उत्तराखण्ड

MS Dhoni ने पत्नी साक्षी के लिए गाया रोमांटिक गाना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए

खबर शेयर करें -

ms dhoni sang song for his wife sakshi

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी(MS Dhoni) देहरादून आए थे। क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए वो मसूरी पहुंचे थे। इस दौरान शादी समारोह से धोनी की कई वीडियो वायरल हुई। जिसमें कभी धोनी डांस करते नजर आए तो कभी होली खेलते हुए। ऐसे में अब इसी शादी से उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी पत्नी के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं।

https://youtube.com/shorts/iETUsQuG8o8?si=Iy4t8ZbBsZf22RNL

video link- https://youtube.com/shorts/iETUsQuG8o8?si=Iy4t8ZbBsZf22RNL

धोनी ने पत्नी साक्षी के लिए गाया रोमांटिक गाना

वायरल वीडियो में धोनी अपनी पत्नी को देखते हुए एक रोमांटिक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी Rahat Fateh Ali Khan का गाना आज दिन चढ़ेया तेरे रंग वरगा (Aaj Din Chadheya) गा रहे है।

बता दें कि ये सैफ अली खान की फिल्म लव आज कल का गाना है। इससे पहले भी धोनी की साक्षी के साथ ही एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ रणबीर कपूर की 2009 की ब्लॉकबस्टर ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गाना ‘तू जाने ना’ गाते और थिरकते हुए दिखाई दिए थे।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव