उत्तराखण्ड

रामनवमी पर CM ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले हमारी आस्था के प्रतीक हैं भगवान राम

खबर शेयर करें -

 

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं।

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।

भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

सीएम ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की हर एक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव