उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राजपुरा क्षेत्र में नशे में चूर युवक ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ा,देखे video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: होली के जश्न के बीच हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नशे में चूर एक युवक ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से पैर लटकाकर झूलने लगा। ऊंचाई इतनी अधिक थी कि अगर वह नीचे गिर जाता, तो उसकी जान जा सकती थी।

https://youtu.be/mSh-Xv7VFDA?si=LNSOe8v6-zBh5qSj

video link- https://youtu.be/mSh-Xv7VFDA?si=LNSOe8v6-zBh5qSj

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने की समझाइश दी, लेकिन युवक पुलिस से ही उलझने लगा और बदसलूकी करने लगा। आखिरकार, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना को देखकर वहां जुटी भीड़ दंग रह गई। त्योहारों के दौरान नशे और हुड़दंग की यह तस्वीर समाज के लिए एक आईना है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस तरह के हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों का मतलब खुशियां बांटना है, न कि अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव