उत्तराखण्ड हल्द्वानी

पीडब्ल्यूडी विभाग ने भारी संख्या में दुकानों को भेजा नोटिस, गुस्साए व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी विभाग द्वारा 900 दुकानों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेजने से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।


नोटिस भेजने से गुस्साए व्यापारियों ने व्यापार मंडल के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों की अधिशासी अभियंता से तीखी नोंक झोंक भी हुई।


व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से यहां पर उनकी दुकानें हैं। अब अचानक पीडब्ल्यूडी द्वारा उन्हें बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है।


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद सभी नोटिस को रद्द कर दिया है। अशोक कुमार का कहना है कि पुराने डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।


नोटिस रद्द होने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है की नैनीताल रोड में चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी द्वारा यह नोटिस व्यापारियों को भेजा गया था।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव