उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इंदिरानगर में अवैध कब्ज़े पर नगर निगम व प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर छोटी लाइन स्थित सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियान का हिस्सा है। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार सचिन कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यवाही की निगरानी की।


सामुदायिक भवन, जो पहले आम लोगों के सामुदायिक कार्यों और आयोजनों के लिए उपयोग में आता था, पिछले कुछ समय से अवैध कब्जे में था। भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले तत्वों ने इसपर कब्जा जमा लिया था।


नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा शहर के हर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा है। हम नागरिकों को यह संदेश देना चाहते हैं कि किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव