उत्तराखण्ड

जम्मू-कश्मीर में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले शहीद जवान कीरत सिंह रावत सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक नारायणबगड़ के चिरखून गांव के रहने वाले जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में इलवाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह रावत की पिछले साल नवंबर में ही सगाई हुई थी। उनके घर पर उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच ये घटना हो गई। कीरत सिंह अपने घर के इललौते चिराग थे। इकलौते बेटे के असमय चले जाने से माता-पिता और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के मुताबिक चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में ही सेना में भर्ती हुए थे। कीरत 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। जिस कारण उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव