उत्तराखण्ड

बड़ी खबर -शादी समारोह में जा रहा था परिवार हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, चार की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें -

प्रदेश में आज का दिन हादसों भरा रहा. आज फिर पौड़ी जनपद के ही खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है.

गौर हो कि घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है. बताया जा रहा कि ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था. आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई. इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी. जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए थे. वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएससी सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए. इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है.फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है.

वहीं घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया में पर लिखा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी.उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी आदेश जारी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने की तैयारी की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव