उत्तराखण्ड

केदारनाथ में यात्रा पर रोक के बावजूद दर्शन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, चर्चाओं के बाजार गर्म

खबर शेयर करें -

मदन कौशिक केदारनाथ दर्शन

केदारनाथ में यात्रा पर रोक के बावजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक केदारनाथ धाम अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे। रोक के बाद धाम में उनका पहुंचना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस अब सवाल उठा रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसको लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोक के बावजूद दर्शन करने केदारानथ पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री

शिवरात्रि के मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट भी शेयर की है। जहां एक ओर बादल फटने के बाद केदार घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और इसी के चलते यात्रा पर रोक लगा दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ इस बीच मदन कौशिक के यहां दर्शन करना चर्चाओं का विषय बन गया है।

गणेश गोदियाल ने लगाए गंभारी आरोप

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने परिवार संग केदारनाथ धाम के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को केदारघाटी पर चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का बताया है।

ganesh godiyal
गणेश गोदियाल ने लगाए आरोप

रेस्क्यू कर रहे लोगों का भाजपा नेता उड़ा रहे मजाक

गणेश गोदियाल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को आपदा के तहत रोका गया है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समेत कार्यकर्ता आपदा में फंसे लोगों की सहायता कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ भाजपा के नेता केदारनाथ धाम के दर्शन कर रहे हैं। ये आपदा में फंसे लोगों और रेस्क्यू कर रहे लोगों का मजाक भाजपा नेता द्वारा उड़ाया जा रहा है। वहीं आपदा को देखते हुए राज्य सरकार ने केदारनाथ में यात्रा को रोका है। लेकिन फिर भी यात्रा की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव