उत्तराखण्ड

चढ़ावा चोरी पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार, गोदियाल से मांगा कार्यकाल का हिसाब

खबर शेयर करें -

 

Badrinath-donation-theft-row-hemant-dwivedi-refuses-ganesh-godiyal-press-club-debate-challenge

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। बीते दिन जहां कांग्रसे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुली बहस की चुनौती को लेकर देहरादून के प्रेस क्लब पहुंचे थे। लेकिन बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी वहां नहीं पहुंचे। ऐसे में आज यानी बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने कांग्रेस और गणेश गोदियाल पर तीखा हमला बोला। 

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर हेमंत द्विवेदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चढ़ावा चोरी पर बात करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी जेल में है। जांच एजेंसिया भी अपना काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है।

निजी सचिव कर्मचारी की नियुक्ति के आरोपों को सिरे से किया खारिज

हेमंत द्विवेदी ने निजी सचिव कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर उनपर लगे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप निराधार है। उन्होंने दावा किया कि सबंधित कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति उनके नहीं, बल्कि पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यकाल में हुई।

गोदियाल से मांगा कार्यकाल का हिसाब

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गणेश गोदियाल बताए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मर्यादा के अनुरुप रहकर कार्य किए या नहीं? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर समिति के धन का निजी कार्यों में उपयोग क्यों किया गया?, इसका जवाब भी पूर्व अध्यक्ष को देना चाहिए।

चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीन स्तर पर जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव