उत्तराखण्ड

छुट्टी पर आए थे पांच फौजी दोस्त, नहाने के दौरान एक फौजी डूबा

खबर शेयर करें -



बमेटा गांव के पुल के गधेरे में एक फौजी डूब गया। पांच फौजी दोस्त छुट्टी पर घर आए हुए थे। मंगलवार को पांचों नहाने के लिए गधेरे में गए हुए थे। इसी दौरान उनमें से एक साथी डूबने लगा। चारों ने अपने साथी को बचाने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

धारी विकासखंड के पदमपुरी मार्ग पर सड़क से नीचे बसे बमेटा गांव के गधेरे में मंगलवार को नहाने के दौरान एक फौजी डूब गया। मिली जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी, हिमांशु दफौटिया पुत्र पुष्कर दफौटिया निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमेखेड़ा हल्द्वानी, प्रदीप नेगी पुत्र नंदन सिंह निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, आकाश बिष्ट पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर देहरादून, चंदन सिंह निवासी मानपुर वेस्ट हल्द्वानी नहाने के लिए गधेरे में उतरे थे। इस दौरान हिमांशु दफौटिया पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब हो गए।

काफी देर सर्च अभियान चलाने के बाद भी नहीं चल पाया कुछ पता
मंगलवार की शाम विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह दोस्त के डूबने की जानकारी जिला प्रशासन को दी। जिसके बाद धारी, धानाचूली पुलिस, राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके पर पहुंची। हिमांशु को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया