उत्तराखण्ड

गैस सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते आग आस-पास के घरों में भी फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि चार घरों में रखा सारा सामना जलकर खाक हो गया। जबकि आठ घरों में नुकसान हुआ है।


घटना की जानकारी पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जबकि अन्य घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। हालांकि गनीमत की बात है कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुईं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव